अगर आप अंग्रेज़ी समझ लेते हैं लेकिन बोलने में हिचकिचाते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहाँ आप 100 आसान और रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाले अंग्रेज़ी वाक्य सीखेंगे, जो आपकी बोलने की झिझक को दूर करेंगे और आपको आत्मविश्वास के साथ अंग्रेज़ी बोलने में मदद करेंगे। हर वाक्य को सरल तरीके से समझाया गया है ताकि शुरुआती लोग भी आसानी से सीख सकें।
इन वाक्यों का नियमित अभ्यास करके आप धीरे-धीरे फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलना शुरू कर देंगे। यह कंटेंट खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम समय में अपनी अंग्रेज़ी बोलने की क्षमता को बेहतर बनाना चाहते हैं। रोज़ थोड़ा-थोड़ा अभ्यास करें और अपने कम्युनिकेशन स्किल्स में जबरदस्त सुधार देखें।
Speak Fluent English with 100 Sentences
आज मैंने बहुत कुछ सीखा।
I learned a lot today.
(आई लर्न्ड अ लॉट टुडे।)
मैं तुम्हें कल बता दूँगा।
I will let you know tomorrow.
(आई विल लेट यू नो टुमॉरो।)
क्या तुमने मुझे मैसेज किया था?
Did you message me?
(डिड यू मैसेज मी?)
मैं शांत रहना चाहता हूँ।
I want to stay calm.
(आई वांट टू स्टे काम।)
अब मुझसे और सहा नहीं जा रहा।
I can’t take it anymore.
(आई कैंट टेक इट एनीमोर।)
मुझे इससे कोई हैरानी नहीं हुई।
I’m not surprised by this.
(आईम नॉट सरप्राइज्ड बाय दिस।)
थोड़ा धैर्य रखो।
Have some patience.
(हैव सम पेशेंस।)
तुम्हें जो सही लगे वही करो।
Do what you think is right.
(डू व्हाट यू थिंक इज राइट।)
सब कुछ मेरे नियंत्रण में नहीं है।
Not everything is in my control.
(नॉट एवरीथिंग इज इन माई कंट्रोल।)
आज बहुत सारी यादें वापस आ गईं।
A lot of memories came back today.
(अ लॉट ऑफ मेमोरीज़ केम बैक टुडे।)
यह मेरे लिए एक नया अनुभव है।
This is a new experience for me.
(दिस इज अ न्यू एक्सपीरियंस फॉर मी।)
तुमने सही समय पर कहा।
You said it at the right time.
(यू सेड इट एट द राइट टाइम।)
बाहर थोड़ी ठंड है।
It’s a little cold outside.
(इट्स अ लिटिल कोल्ड आउटसाइड।)
आज मुझे थोड़ा जल्दी निकलना होगा।
I need to leave a bit early today.
(आई नीड टू लीव अ बिट अर्ली टुडे।)
लिविंग रूम की लाइट कौन जलाकर छोड़ गया?
Who left the living room light on?
(हू लेफ्ट द लिविंग रूम लाइट ऑन?)
मैं बाज़ार जा रहा हूँ, कुछ चाहिए?
I’m going to the market, do you need anything?
(आईम गोइंग टू द मार्केट, डू यू नीड एनीथिंग?)
खाना लगभग तैयार है, कृपया टेबल लगा दो।
Food is almost ready.
(फूड इज ऑलमोस्ट रेडी।)
मैंने अपना फोन साइलेंट पर रखा था।
I kept my phone on silent.
(आई केप्ट माई फोन ऑन साइलेंट।)
मैंने गलत नंबर पर कॉल किया।
I called the wrong number.
(आई कॉल्ड द रॉन्ग नंबर।)
वाई-फाई फिर से समस्या कर रहा है।
Wi-Fi is having problems again.
(वाई-फाई इज हैविंग प्रॉब्लम्स अगेन।)
यह इतना ज़रूरी नहीं है।
It’s not that important.
(इट्स नॉट दैट इम्पोर्टेंट।)
आज के लिए यहीं खत्म करते हैं।
Let’s end it here for today.
(लेट्स एंड इट हियर फॉर टुडे।)
यह अभी अंतिम नहीं है।
This isn’t final yet.
(दिस इजन्ट फाइनल येट।)
मैं यह अकेले नहीं कर सकता।
I can’t do this alone.
(आई कैंट डू दिस अलोन।)
मैं स्क्रीनशॉट भेज रहा हूँ।
I’m sending a screenshot.
(आईम सेंडिंग अ स्क्रीनशॉट।)
आज घर पहुँचने में देर होगी।
I’ll get home late today.
(आईल गेट होम लेट टुडे।)
रास्ते में थोड़ा ट्रैफिक है।
There’s some traffic on the way.
(देयर्स सम ट्रैफिक ऑन द वे।)
क्या तुम रास्ते में मुझे स्टेशन छोड़ दोगे?
Will you drop me off at the station on your way?
(विल यू ड्रॉप मी ऑफ एट द स्टेशन ऑन योर वे?)
मुझे देर हो रही है, मैं रास्ते में कुछ खा लूँगा।
I’m getting late, I’ll grab something to eat on the way.
(आईम गेटिंग लेट, आईल ग्रैब समथिंग टू ईट ऑन द वे।)
अंकल-आंटी को मेरी तरफ से नमस्ते कहना।
Say hello to your parents for me.
(से हेलो टू योर पेरेंट्स फॉर मी।)
मैं समय पर नहीं पहुँच पाऊँगा।
I won’t be able to reach on time.
(आई वोंट बी एबल टू रीच ऑन टाइम।)
तुमने रिमोट कहाँ रखा है?
Where did you keep the remote?
(वेयर डिड यू कीप द रिमोट?)
मैं बहुत थका हुआ हूँ, आज जल्दी सोने जा रहा हूँ।
I’m very tired, I’m going to bed early today.
(आईम वेरी टायर्ड, आईम गोइंग टू बेड अर्ली टुडे।)
क्या यह मीडियम साइज में उपलब्ध है?
Is this available in medium size?
(इज दिस अवेलेबल इन मीडियम साइज?)
ट्रायल रूम कहाँ है?
Where is the trial room?
(वेयर इज द ट्रायल रूम?)
क्या इस पर कोई डिस्काउंट है?
Is there any discount on this?
(इज देयर एनी डिस्काउंट ऑन दिस?)
क्या कार्ड चलेगा या सिर्फ कैश?
Will cards work or only cash?
(विल कार्ड्स वर्क ऑर ओनली कैश?)
यह मेरे बजट से थोड़ा बाहर है।
It’s a little out of my budget.
(इट्स अ लिटिल आउट ऑफ माई बजट।)
क्या मैं इसे वापस करके पैसे ले सकता हूँ?
Can I return it and get my money back?
(कैन आई रिटर्न इट एंड गेट माई मनी बैक?)
बाकी पैसे रख लीजिए।
Keep the change.
(कीप द चेंज।)
मुझे लगता है आपने इसका पैसा दो बार लिया है।
I think you charged me twice for this.
(आई थिंक यू चार्ज्ड मी ट्वाइस फॉर दिस।)
क्या आप मुझे एक रसीद दे सकते हैं?
Could you give me a receipt?
(कुड यू गिव मी अ रिसीट?)
चलो कुछ खा लेते हैं।
Let’s grab something to eat.
(लेट्स ग्रैब समथिंग टू ईट।)
मेरे लैपटॉप में कुछ समस्या हो रही है।
I’m having some problems with my laptop.
(आईम हैविंग सम प्रॉब्लम्स विद माई लैपटॉप।)
सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है।
Everything is going according to plan.
(एवरीथिंग इज गोइंग अकॉर्डिंग टू प्लान।)
मैं सोमवार तक छुट्टी पर रहूँगा।
I will be on vacation until Monday.
(आई विल बी ऑन वेकेशन अntil मंडे।)
क्या 2 बजे का समय तुम्हारे लिए ठीक है?
Is 2 o’clock okay for you?
(इज टू ओक्लॉक ओके फॉर यू?)
बीच में बोलने के लिए माफ़ करना, एक सवाल था।
Sorry for interrupting, I had a question.
(सॉरी फॉर इंटरप्टिंग, आई हैड अ क्वेश्चन।)
आज ट्रेन देर से आएगी।
The train will arrive late today.
(द ट्रेन विल अराइव लेट टुडे।)
सुनिए, क्या यह सीट खाली है?
Excuse me, is this seat taken?
(एक्सक्यूज मी, इज दिस सीट टेकन?)
क्या यह पैदल जाने की दूरी पर है?
Is it within walking distance?
(इज इट विदिन वॉकिंग डिस्टेंस?)
क्या आप मेरा एक काम कर देंगे?
Could you do me a favor?
(कुड यू डू मी अ फेवर?)
मैं एक फार्मेसी ढूँढ रहा हूँ।
I’m looking for the pharmacy.
(आईम लुकिंग फॉर द फार्मेसी।)
क्या आप हमारी एक फोटो ले सकते हैं?
Could you take a picture of us, please?
(कुड यू टेक अ पिक्चर ऑफ अस, प्लीज?)
सिटी सेंटर जाने के लिए कौन सी बस जाती है?
Which bus goes to the city center?
(व्हिच बस गोज़ टू द सिटी सेंटर?)
मुझे लगता है मैं रास्ता भूल गया हूँ।
I feel like I’ve lost my way.
(आई फील लाइक आईव लॉस्ट माई वे।)
मेरे सिर में बहुत तेज़ दर्द हो रहा है।
I have a splitting headache.
(आई हैव अ स्प्लिटिंग हेडएक।)
मेरा गला बहुत खराब है।
My throat is really sore.
(माई थ्रोट इज रियली सोर।)
क्या तुमने अपना तापमान चेक किया?
Did you take your temperature?
(डिड यू टेक योर टेम्परेचर?)
मैं इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ।
I’m really looking forward to it.
(आईम रियली लुकिंग फॉरवर्ड टू इट।)
मुझे कोई आपत्ति नहीं है।
I have no objection.
(आई हैव नो ऑब्जेक्शन।)
सच कहूँ तो, मुझे यह पसंद नहीं आया।
To be honest, I didn’t like it.
(टू बी ऑनेस्ट, आई डिडंट लाइक इट।)
यह सुनकर बहुत राहत मिली।
I’m so relieved to hear that.
(आईम सो रिलीव्ड टू हियर दैट।)
मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद।
Thanks for having me.
(थैंक्स फॉर हैविंग मी।)
घर पहुँचकर मुझे फोन करना।
Give me a call when you reach home.
(गिव मी अ कॉल व्हेन यू रीच होम।)