रोज़ाना बोले जाने वाले 60+ आसान अंग्रेज़ी वाक्य हिंदी के साथ | 60+ Daily Use English Sentences with Hindi Meaning

Share This Awesome Post 😊

अंग्रेज़ी बोलना सीखना आज के समय में एक महत्वपूर्ण कौशल बन चुका है। लेकिन कई लोगों को सही शब्द और वाक्य न मिलने की वजह से बातचीत करने में झिझक महसूस होती है। इस लेख में हमने रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल होने वाले आसान और उपयोगी English Sentences साझा किए हैं, जिन्हें आप घर, ऑफिस, दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत में आसानी से प्रयोग कर सकते हैं।

इन वाक्यों की खास बात यह है कि ये सरल, याद रखने में आसान और वास्तविक जीवन की परिस्थितियों पर आधारित हैं। यदि आप रोज़ाना कुछ मिनट इन Sentences की प्रैक्टिस करते हैं, तो आपकी अंग्रेज़ी बोलने की क्षमता और आत्मविश्वास दोनों में तेजी से सुधार होगा।

WhatsApp Channel
WhatsApp Channel (Hindi) Join Now
Telegram Channel
Telegram Channel (Hindi) Join Now
YouTube Channel
YouTube Channel (Hindi) Subscribe

Improve Your English with These 50 Essential Daily Sentences

SECTION 1 — रोज़मर्रा की शुरुआत (Daily Starters)

क्या तुमने खाना खा लिया?
Have you eaten?
(क्या यू हैव ईटन?)

क्या तुम अभी घर पर हो?
Are you at home now?
(आर यू एट होम नाउ?)

मैं अभी घर पर हूं।
I am at home now.
(आई एम एट होम नाउ।)

मुझे थोड़ी देर में आना है।
I am coming in a while.
(आई एम कमिंग इन अ वाइल।)

मैं अभी निकल रही हूं।
I am heading out now.
(आई एम हेडिंग आउट नाउ।)

मैं थोड़ी देर के लिए बाहर जा रही हूं।
I am going out for a while.
(आई एम गोइंग आउट फॉर अ वाइल।)

SECTION 2 — समय और काम (Time & Responsibility)

मैं यह अभी करूंगी।
I will do it right now.
(आई विल डू इट राइट नाउ।)

मैं यह बाद में करूंगी।
I will do it later.
(आई विल डू इट लेटर।)

हम समय बर्बाद कर रहे हैं।
We are wasting time.
(वी आर वेस्टिंग टाइम।)

हमें समय पर पहुंचना ज़रूरी है।
We need to arrive on time.
(वी नीड टू अराइव ऑन टाइम।)

क्या हम अभी शुरू करें?
Shall we start now?
(शैल वी स्टार्ट नाउ?)

हमें अब घर वापस जाना चाहिए।
We should go home now.
(वी शुड गो होम नाउ।)

अगर बारिश हुई, तो हम नहीं जाएंगे।
If it rains, we will not go.
(इफ इट रेन्स, वी विल नॉट गो।)

क्या तुम अभी आ सकते हो?
Can you come now?
(कैन यू कम नाउ?)

SECTION 3 — भावनाएं और विश्वास (Feelings & Trust)

मैं तुम पर भरोसा करती हूं।
I rely on you.
(आई रिलाई ऑन यू।)

मुझे तुम पर पूरा यकीन है।
I have faith in you.
(आई हैव फेथ इन यू।)

मैं तुम्हारे बारे में सोच रही हूं।
I am thinking about you.
(आई एम थिंकिंग अबाउट यू।)

मुझे तुम्हारी सलाह चाहिए।
I need your advice.
(आई नीड योर एडवाइस।)

तुम्हारी बात सुनकर मुझे बहुत हैरानी हुई।
I am very surprised by your words.
(आई एम वेरी सरप्राइज्ड बाय योर वर्ड्स।)

क्या तुम मुझे माफ़ करोगे?
Will you forgive me?
(विल यू फॉरगिव मी?)

मैं तुम्हारे साथ जाना चाहती हूं।
I want to go with you.
(आई वांट टू गो विद यू।)

मैं तुमसे एक दिन ज़रूर मिलना चाहती हूं।
I want to meet you someday.
(आई वांट टू मीट यू समडे।)

SECTION 4 — सच्चाई और ईमानदारी (Truth & Honesty)

मुझे सच बोलना ही होगा।
I must tell the truth.
(आई मस्ट टेल द ट्रूथ।)

मैं कभी झूठ नहीं बोलती।
I never tell lies.
(आई नेवर टेल लाइज़।)

क्या तुम सच बोल रहे हो?
Are you telling the truth?
(आर यू टेलिंग द ट्रूथ?)

क्या तुम मुझे सच बताओगे?
Will you tell me the truth?
(विल यू टेल मी द ट्रूथ?)

मुझे नहीं पता क्या हुआ।
I don’t know what happened.
(आई डोंट नो व्हाट हैपन्ड।)

मैं अपनी गलतियों से सीखी हूं।
I have learned from my mistakes.
(आई हैव लर्न्ड फ्रॉम माई मिस्टेक्स।)

SECTION 5 — सवाल और जिज्ञासा (Questions & Curiosity)

तुम्हें कितने पैसों की ज़रूरत है?
How much money do you need?
(हाउ मच मनी डू यू नीड?)

तुम क्या ढूंढ रहे हो?
What are you looking for?
(व्हाट आर यू लुकिंग फॉर?)

मैं अपना फ़ोन ढूंढ रही हूं।
I am looking for my phone.
(आई एम लुकिंग फॉर माई फोन।)

क्या मैं थोड़े पैसे उधार ले सकती हूं?
Can I borrow some money?
(कैन आई बॉरो सम मनी?)

क्या तुम यह जानते हो?
Do you know this?
(डू यू नो दिस?)

तुम क्या सोचते हो?
What do you think?
(व्हाट डू यू थिंक?)

क्या तुम मुझे बाद में मैसेज करोगे?
Will you message me later?
(विल यू मैसेज मी लेटर?)

क्या तुम मुझे थोड़ा वक्त दोगे?
Will you give me some time?
(विल यू गिव मी सम टाइम?)

क्या तुम मुझे समझाकर बताओगे?
Will you explain it to me?
(विल यू एक्सप्लेन इट टू मी?)

SECTION 6 — यादें और अनुभव (Memories & Experience)

मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा था।
I have never seen this before.
(आई हैव नेवर सीन दिस बिफोर।)

मैं बचपन में यहां रहती थी।
I used to live here in my childhood.
(आई यूज्ड टू लिव हियर इन माई चाइल्डहुड।)

उसने मुझे कल फ़ोन किया था।
He called me yesterday.
(ही कॉल्ड मी येस्टरडे।)

क्या तुमने मुझे पहचाना?
Did you recognize me?
(डिड यू रेकग्नाइज मी?)

क्या तुम मुझे बुला रहे थे?
Were you calling me?
(वेयर यू कॉलिंग मी?)

मैंने तुम्हारे बारे में सुना है।
I have heard about you.
(आई हैव हर्ड अबाउट यू।)

यह मेरी उम्मीद से भी बेहतर निकला।
This is better than I expected.
(दिस इज बेटर देन आई एक्सपेक्टेड।)

आत्मविश्वास और हौसला (Confidence & Motivation)

मैं अपना सपना ज़रूर पूरा करूंगी।
I will fulfill my dream.
(आई विल फुलफिल माई ड्रीम।)

यह बिल्कुल भी आसान नहीं है।
It is not easy at all.
(इट इज नॉट ईजी एट ऑल।)

मैं धीरे-धीरे सब कुछ समझ रही हूं।
I am gradually understanding everything.
(आई एम ग्रेजुअली अंडरस्टैंडिंग एवरीथिंग।)

अगर तुम कोशिश करो, तो तुम ज़रूर कामयाब होगे।
If you try, you will succeed.
(इफ यू ट्राई, यू विल सक्सीड।)

इस बात पर झगड़ा मत करो।
Don’t argue about this.
(डोंट आर्ग्यू अबाउट दिस।)

वो बहुत अच्छे इंसान हैं।
He is a very polite person.
(ही इज अ वेरी पॉलाइट पर्सन।)

SECTION 8 — रोज़मर्रा की ज़िंदगी (Everyday Situations)

मैं आज नहीं जा सकती।
I can’t go today.
(आई कैंट गो टुडे।)

मैं अपना पता भेज रही हूं।
I am sending you the address.
(आई एम सेंडिंग यू द एड्रेस।)

तुम मेरे पते पर आ जाओ।
You come to my address.
(यू कम टू माई एड्रेस।)

तुमने देर क्यों की?
Why are you late?
(व्हाई आर यू लेट?)

क्या तुम मेरी मदद करने आए हो?
Did you come to help me?
(डिड यू कम टू हेल्प मी?)

उसने मेरी मदद करना मान लिया।
He agreed to help me.
(ही अग्रीड टू हेल्प मी।)

मैं तुम्हें बाद में बताऊंगी।
I will let you know later.
(आई विल लेट यू नो लेटर।)

मैं अभी जा रही हूं।
I am leaving now.
(आई एम लीविंग नाउ।)

मैं यहां ठीक नहीं हूं।
I am not good here.
(आई एम नॉट गुड हियर।)

मैं अभी थोड़ी देर सोऊंगी।
I will sleep for a while now.
(आई विल स्लीप फॉर अ वाइल नाउ।)


Share This Awesome Post 😊

Leave a Comment