अंग्रेज़ी बोलना सीखें – दिनभर बोलने के 100 वाक्य | Learn English Speaking – 100 Sentences for Daily Use

Share This Awesome Post 😊

अगर आप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अंग्रेज़ी बोलना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत मददगार है। यहाँ हमने दिनभर अंग्रेज़ी बोलने के 100 आसान और उपयोगी वाक्य दिए हैं, जिन्हें आप रोज़ बातचीत में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी sentences ऐसे हैं जो हम आमतौर पर हिंदी में बोलते हैं, लेकिन अंग्रेज़ी में बोलते समय अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं।

इन वाक्यों की मदद से आप धीरे-धीरे अपनी Spoken English को बेहतर और fluent बना सकते हैं। अगर आप रोज़ इन sentences को पढ़कर और बोलकर practice करेंगे, तो आपको अंग्रेज़ी बोलने में आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह पोस्ट beginners और students दोनों के लिए बहुत उपयोगी है जो daily use English sentences सीखकर अपनी English speaking skills को improve करना चाहते हैं।

WhatsApp Channel
WhatsApp Channel (Hindi) Join Now
Telegram Channel
Telegram Channel (Hindi) Join Now
YouTube Channel
YouTube Channel (Hindi) Subscribe

100 Daily Use English Sentences to Improve Spoken English

मैं ऐसा कहना नहीं चाहता था।
I didn’t mean it that way.
(आई डिडंट मीन इट दैट वे।)

गलती मेरी ही थी।
The mistake was mine.
(द मिस्टेक वॉज़ माइन।)

गलती इंसान से ही होती है।
Everyone makes mistakes.
(एवरीवन मेक्स मिस्टेक्स।)

देर होने के लिए मैं माफी चाहता हूँ।
I apologize for the delay.
(आई अपॉलोजाइज़ फॉर द डिले।)

क्या तुम इस बारे में 100% निश्चित हो?
Are you a hundred percent sure about this?
(आर यू अ हंड्रेड पर्सेंट श्योर अबाउट दिस?)

मैं इस बारे में पूरी तरह निश्चित नहीं हूँ।
I’m not entirely sure about this.
(आइम नॉट एंटायरली श्योर अबाउट दिस।)

मुझे जरा सा भी अंदाजा नहीं है।
I have not the slightest idea.
(आई हैव नॉट द स्लाइटेस्ट आइडिया।)

मुझे इस बारे में कोई संदेह नहीं है।
I have no doubt about it.
(आई हैव नो डाउट अबाउट इट।)

मुझे ठीक से याद नहीं है।
I don’t remember exactly.
(आई डोन्ट रिमेम्बर एग्ज़ैक्टली।)

मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा हूँ।
I am not feeling very well.
(आई एम नॉट फीलिंग वेरी वेल।)

मैं पहले से बहुत बेहतर हूँ।
I am much better than before.
(आई एम मच बेटर दैन बिफोर।)

मुझे बहुत ठंड लग रही है।
I am freezing right now.
(आई एम फ्रीज़िंग राइट नाउ।)

यहाँ बहुत गर्मी लग रही है।
It feels pretty hot here.
(इट फील्स प्रिटी हॉट हीयर।)

मुझे नींद आ रही है।
I am feeling sleepy.
(आई एम फीलिंग स्लीपी।)

मैं बहुत जल्द वहाँ पहुँच जाऊँगा।
I will be there very shortly.
(आई विल बी देयर वेरी शॉर्टली।)

मुझे जल्दी है।
I am in a rush.
(आई एम इन अ रश।)

मुझे इसकी बहुत ज़रूरत है।
I really need this.
(आई रियली नीड दिस।)

बिना देर किए शुरू करते हैं।
Let’s get started without delay.
(लेट्स गेट स्टार्टेड विदाउट डिले।)

अब नहीं तो कभी नहीं।
It’s now or never.
(इट्स नाउ ऑर नेवर।)

आज के लिए इतना काफी है।
That’s enough for today.
(दैट्स एनफ फॉर टुडे।)

कृपया इसे अभी बंद करो।
Please stop this now.
(प्लीज़ स्टॉप दिस नाउ।)

मुझे अपनी बात पूरी करने दीजिए।
Let me finish what I’m saying.
(लेट मी फिनिश व्हाट आइम सेइंग।)

मुझे अब और परेशान मत करो।
Don’t bother me anymore.
(डोन्ट बॉदर मी एनिमोर।)

कृपया मुझे जैसा हूं वैसा ही रहने दें।
Please let me be myself.
(प्लीज़ लेट मी बी माईसेल्फ।)

क्या आप कृपया इसे फिर से कह सकते हैं?
Could you please say that again?
(कुड यू प्लीज़ से दैट अगेन?)

समय पर काम खत्म करने की कोशिश करो।
Try to finish the work on time.
(ट्राई टू फिनिश द वर्क ऑन टाइम।)

दरवाज़ा बंद करना मत भूलना।
Don’t forget to lock the door.
(डोन्ट फॉरगेट टू लॉक द डोर।)

आइए सीधे मुद्दे पर आते हैं।
Let’s get to the point.
(लेट्स गेट टू द पॉइंट।)

यह सोचने लायक है।
It is worth considering.
(इट इज़ वर्थ कंसिडरिंग।)

मैंने फैसला कर लिया है।
I have made a decision.
(आई हैव मेड अ डिसीजन।)

यही अंतिम फैसला है।
This is the final decision.
(दिस इज़ द फाइनल डिसीजन।)

मुझे लगता है तुम गलती कर रहे हो।
I think you are mistaken.
(आई थिंक यू आर मिस्टेकन।)

चिंता करने की कोई वजह नहीं है।
There is no reason to worry.
(देयर इज़ नो रीज़न टू वरी।)

सब ठीक हो जाएगा।
Everything will be okay.
(एवरीथिंग विल बी ओके।)

शांत रहने की कोशिश करो।
Try to stay calm.
(ट्राई टू स्टे काम।)

बेसब्र मत बनो।
Don’t be impatient.
(डोन्ट बी इम्पेशेंट।)

आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं।
You can count on me.
(यू कैन काउंट ऑन मी।)

मैं तुम्हें वादा करता हूँ।
I give you my word.
(आई गिव यू माई वर्ड।)

चलो बाहर कुछ खा लेते हैं।
Let’s eat something outside.
(लेट्स ईट समथिंग आउटसाइड।)

मैंने पेट भरकर खा लिया है।
I have eaten enough.
(आई हैव ईटन एनफ।)

तुम इतने समय कहाँ थे?
Where have you been all this time?
(व्हेयर हैव यू बीन ऑल दिस टाइम?)

हमें मिले बहुत समय हो गया है।
It’s been a long time since we met.
(इट्स बीन अ लॉन्ग टाइम सिंस वी मेट।)

मैं अब निकल रहा हूँ।
I am leaving now.
(आई एम लीविंग नाउ।)

मुझे रास्ते में उतार देना।
Please drop me off.
(प्लीज़ ड्रॉप मी ऑफ।)

मैं तुम्हें लेने आ रहा हूँ।
I am coming to pick you up.
(आई एम कमिंग टू पिक यू अप।)

तुम्हारी आवाज़ टूट-टूट कर आ रही है।
Your voice is breaking up.
(योर वॉइस इज़ ब्रेकिंग अप।)

क्या मैं तुम्हें बाद में फोन कर सकता हूँ?
Can I call you back later?
(कैन आई कॉल यू बैक लेटर?)

मेरे फोन की बैटरी खत्म हो गई है।
My phone is out of battery.
(माई फोन इज़ आउट ऑफ बैटरी।)

यह पानी जितना आसान है।
It’s as easy as water.
(इट्स ऐज़ ईज़ी ऐज़ वॉटर।)

यह बिल्कुल शानदार था।
It was absolutely magnificent.
(इट वॉज़ एब्सोल्यूटली मैग्निफिसेंट।)

खबर सुनकर मैं हैरान रह गया।
I was thunderstruck when I heard the news.
(आई वॉज़ थंडरस्ट्रक व्हेन आई हर्ड द न्यूज़।)

यह करने का उद्देश्य क्या है?
What is the purpose of doing this?
(व्हाट इज़ द पर्पस ऑफ डूइंग दिस?)

इसकी किसी को परवाह नहीं है।
Nobody cares about it.
(नोबडी केयर्स अबाउट इट।)

इसमें इतनी बड़ी बात क्या है?
What’s the big deal about it?
(व्हाट्स द बिग डील अबाउट इट?)

उत्साहित होने की कोई बात नहीं है।
There is nothing to get excited about.
(देयर इज़ नथिंग टू गेट एक्साइटेड अबाउट।)

इसकी कोई ज़रूरत नहीं है।
There is no need for this.
(देयर इज़ नो नीड फॉर दिस।)

यह नहीं किया जाना चाहिए।
This shouldn’t be done.
(दिस शुडन्ट बी डन।)

थोड़ा धीरे चलना बेहतर होगा।
It’s better to go a little slower.
(इट्स बेटर टू गो अ लिटिल स्लोअर।)

सब कुछ ठीक है।
Everything is in order.
(एवरीथिंग इज़ इन ऑर्डर।)

मैंने बात को पूरी तरह समझ लिया है।
I completely understood the matter.
(आई कंपलीटली अंडरस्टुड द मैटर।)

हम इस बारे में बाद में चर्चा करेंगे।
We will discuss this later.
(वी विल डिस्कस दिस लेटर।)

मैं इसे बाद में देख लूंगा।
I will look into it later.
(आई विल लुक इनटू इट लेटर।)

यह बहुत संभव है।
It is very probable.
(इट इज़ वेरी प्रॉबेबल।)

मुझे भी लगभग ऐसा ही लगता है।
I feel pretty much the same way.
(आई फील प्रिटी मच द सेम वे।)

सच कहूँ तो यही हकीकत है।
Honestly, that’s the truth.
(ऑनेस्टली, दैट्स द ट्रुथ।)

मेरे पास अभी बहुत समय है।
I have plenty of time right now.
(आई हैव प्लेंटी ऑफ टाइम राइट नाउ।)

मैं अपनी पूरी कोशिश करूँगा।
I will give it my best shot.
(आई विल गिव इट माई बेस्ट शॉट।)

देखते हैं किस्मत क्या लाती है।
Let’s see what luck brings.
(लेट्स सी व्हाट लक ब्रिंग्स।)

ऐसा होने की कोई संभावना नहीं है।
There is no chance of that happening.
(देयर इज़ नो चांस ऑफ दैट हैपनिंग।)

इस समय संभव नहीं है।
Not possible at this time.
(नॉट पॉसिबल एट दिस टाइम।)

यह स्थिति पर निर्भर करता है।
It depends on the situation.
(इट डिपेंड्स ऑन द सिचुएशन।)

यह मेरी क्षमता से बाहर है।
It is beyond my means.
(इट इज़ बियॉन्ड माई मीन्स।)

उसने एक शब्द भी नहीं कहा।
He didn’t utter a single word.
(ही डिडंट अटर अ सिंगल वर्ड।)

मैं इन सबके साथ खुद को ढाल चुका हूँ।
I have adapted to all this.
(आई हैव अडैप्टेड टू ऑल दिस।)

मैं तुम्हारा आभारी हूँ।
I am indebted to you.
(आई एम इंडेटेड टू यू।)

इसे गुप्त रखो।
Keep it a secret.
(कीप इट अ सीक्रेट।)

किसी को मत बताना।
Don’t tell anyone.
(डोन्ट टेल एनीवन।)

मैं अब और संभाल नहीं पा रहा हूँ।
I can’t handle it anymore.
(आई कैन्ट हैंडल इट एनिमोर।)

आओ इस मामले को यहीं सुलझा लें।
Let’s settle the matter here.
(लेट्स सेटल द मैटर हीयर।)

अतीत की चिंता मत करो।
Don’t worry about the past.
(डोन्ट वरी अबाउट द पास्ट।)

क्या तुम मेरा एक काम कर सकते हो?
Could you do me a favor?
(कुड यू डू मी अ फेवर?)

बिल्कुल नहीं, मुझे बुरा नहीं लगा।
Not at all, I didn’t mind.
(नॉट एट ऑल, आई डिडंट माइंड।)

कृपया इसे दिल पर मत लेना।
Please don’t take it to heart.
(प्लीज़ डोन्ट टेक इट टू हार्ट।)

उम्मीद है फिर मुलाकात होगी।
Hope to see you again.
(होप टू सी यू अगेन।)

क्या मैं आपसे एक सवाल पूछ सकता हूँ?
May I ask you a question?
(मे आई आस्क यू अ क्वेश्चन?)

मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूँ।
I completely agree with you.
(आई कंपलीटली अग्री विद यू।)

तुम जो ठीक समझो।
Whatever you think is best.
(व्हाटएवर यू थिंक इज़ बेस्ट।)

मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है।
I have no objections to that.
(आई हैव नो अब्जेक्शन्स टू दैट।)

इसमें आपत्ति की क्या बात है?
What is the objection to that?
(व्हाट इज़ द अब्जेक्शन टू दैट?)

मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता।
I cannot accept this.
(आई कैनॉट एक्सेप्ट दिस।)

इसे स्वीकार करना मुश्किल है।
It’s hard to accept.
(इट्स हार्ड टू एक्सेप्ट।)


Share This Awesome Post 😊

Leave a Comment