क्या आप अंग्रेज़ी बोलते समय रुक जाते हैं या सही शब्द खोजने में परेशानी होती है? इस लेख में हम आपके लिए 70 पावरफुल और डेली यूज़ अंग्रेज़ी वाक्य लेकर आए हैं, जिन्हें आप ऑफिस, दोस्तों, इंटरव्यू, मीटिंग और रोज़मर्रा की बातचीत में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये वाक्य आपकी अंग्रेज़ी को अधिक प्राकृतिक, प्रभावशाली और आत्मविश्वासपूर्ण बनाएंगे।
चाहे आप शुरुआती स्तर पर हों या अपनी स्पोकन इंग्लिश को बेहतर बनाना चाहते हों, यह संग्रह आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। हर वाक्य के साथ सरल अर्थ दिया गया है ताकि आप उन्हें जल्दी सीख सकें और अपनी दैनिक बातचीत में शामिल कर सकें। आज से इन वाक्यों का अभ्यास शुरू करें और स्मार्ट अंग्रेज़ी बोलने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाएं।
70 Daily Use English Sentences for Better Spoken English
SECTION 1 — रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए
मुझे एक मिनट चाहिए।
Give me a moment.
(गिव मी अ मोमेंट।)
मैं रास्ते में हूं।
I’m on my way.
(आईम ऑन माई वे।)
यह मुझे बिल्कुल ठीक लगता है।
That works for me.
(दैट वर्क्स फॉर मी।)
मुझे यह सच में पसंद आया।
Sounds good to me.
(साउंड्स गुड टू मी।)
मैं बस मज़ाक कर रही थी!
I’m just kidding!
(आईम जस्ट किडिंग!)
SECTION 2 — Office और Professional बातें
मैं इस पर काम कर रही हूं।
I’m working on it.
(आईम वर्किंग ऑन इट।)
मैं जल्द ही आपको बता दूंगी।
I will let you know as soon as possible.
(आई विल लेट यू नो ऐज सून ऐज पॉसिबल।)
मैं इस matter को seriously ले रही हूं।
I’m taking this seriously.
(आईम टेकिंग दिस सीरियसली।)
मैं check करके confirm कर दूंगी।
I will check and confirm.
(आई विल चेक एंड कन्फर्म।)
मैं इसे संभाल लूंगी।
I will handle it.
(आई विल हैंडल इट।)
मैं जल्द ही details share करूंगी।
I will share the details shortly.
(आई विल शेयर द डिटेल्स शॉर्टली।)
कृपया अपने विचार बताइए।
Please let me know your thoughts.
(प्लीज लेट मी नो योर थॉट्स।)
मैं इसका ध्यान रखूंगी।
I will take care of it.
(आई विल टेक केयर ऑफ इट।)
चलिए plan के अनुसार आगे बढ़ते हैं।
Let’s proceed as planned.
(लेट्स प्रोसीड ऐज प्लान्ड।)
चलिए इस पर और बात करते हैं।
Let’s discuss this further.
(लेट्स डिस्कस दिस फर्दर।)
SECTION 3 — समझना और सहमत होना
मैं आपकी बात समझ रही हूं।
I understand your point.
(आई अंडरस्टैंड योर पॉइंट।)
मैं पूरी तरह समझ गई।
I completely understand.
(आई कम्पलीटली अंडरस्टैंड।)
मुझे यह बात बिल्कुल clearly समझ आ गई।
I clearly understand the matter.
(आई क्लियरली अंडरस्टैंड द मैटर।)
मैं आपके साथ पूरी तरह से agree करती हूं।
I totally agree with you.
(आई टोटली अंग्री विद यू।)
मैं इस बात से और ज़्यादा सहमत नहीं हो सकती थी।
I couldn’t agree more.
(आई कुडंट अंग्री मोर।)
यह एक valid बात है।
That’s a valid point.
(दैट्स अ वैलिड पॉइंट।)
यह बिल्कुल सही है।
That’s absolutely right.
(दैट्स ऐब्सोल्यूटली राइट।)
यह एक समझदारी भरा decision है।
That’s a wise decision.
(दैट्स अ वाइज डिसीजन।)
मुझे इस बारे में सोचने दो।
Let me think about it.
(लेट मी थिंक अबाउट इट।)
SECTION 4 — रिश्ते और शुक्रिया
मैं सच्ची में इसका शुक्रिया अदा करती हूं।
I really appreciate it.
(आई रियली अप्रीशिएट इट।)
आपके support के लिए बहुत बहुत शुक्रिया।
I appreciate your support.
(आई अप्रीशिएट योर सपोर्ट।)
मैं आपकी honesty की कद्रदान हूं।
I appreciate your honesty.
(आई अप्रीशिएट योर ऑनेस्टी।)
आपके patience के लिए शुक्रिया।
Thank you for your patience.
(थैंक यू फॉर योर पेशेंस।)
मैं सच्ची में आपकी मेहनत की कद्र करती हूं।
I truly appreciate your effort.
(आई ट्रूली अप्रीशिएट योर एफर्ट।)
मैं आपकी feedback को importance देती हूं।
I value your feedback.
(आई वैल्यू योर फीडबैक।)
मैं आपके opinion की इज़्ज़त करती हूं।
I respect your opinion.
(आई रिस्पेक्ट योर ओपिनियन।)
आपके बिना यह मैं नहीं कर सकती थी।
I couldn’t have done it without you.
(आई कुडंट हैव डन इट विदाउट यू।)
मुझे खुशी है कि हमने इस पर बात की।
I’m glad we discussed this.
(आईम ग्लैड वी डिस्कस्ड दिस।)
मैं इस मौके के लिए शुक्रगुज़ार हूं।
I’m grateful for this opportunity.
(आईम ग्रेटफुल फॉर दिस ऑपर्चुनिटी।)
SECTION 5 — दोस्त और Casual बातें
बहुत दिनों बाद दिख रहे हो यार!
Long time no see!
(लॉन्ग टाइम नो सी!)
तुमने बहुत अच्छा काम किया।
You did a great job.
(यू डिड अ ग्रेट जॉब।)
यह सुनकर मैं खुश हो गई।
I’m happy to hear that.
(आईम हैपी टू हियर दैट।)
इस बारे में चिंता मत करो।
Don’t worry about it.
(डोंट वरी अबाउट इट।)
यह तुम पर depend करता है।
It’s up to you.
(इट्स अप टू यू।)
मुझे यह expect नहीं था।
I didn’t expect that.
(आई डिडंट एक्सपेक्ट दैट।)
मैं एक minute में आ रही हूं।
I will be there in a minute.
(आई विल बी देयर इन अ मिनट।)
SECTION 6 — Confidence और Motivation
मैं इस challenge के लिए तैयार हूं।
I’m ready for the challenge.
(आईम रेडी फॉर द चैलेंज।)
मैं यह कर सकती हूं।
I’m capable of doing this.
(आईम केपेबल ऑफ डूइंग दिस।)
मुझे कोई नहीं रोक सकता।
Nothing can stop me.
(नथिंग कैन स्टॉप मी।)
मैं हार नहीं मानूंगी।
I won’t give up.
(आई वोंट गिव अप।)
नाकामयाबी कोई option नहीं है।
Failure is not an option.
(फेलियर इज नॉट एन ऑप्शन।)
मैं इसे हक़ीक़त बनाऊंगी।
I will make it happen.
(आई विल मेक इट हैपन।)
मैं खुद को prove करूंगी।
I will prove myself.
(आई विल प्रूव माईसेल्फ।)
मैं अपनी गलतियों से सीख रही हूं।
I’m learning from my mistakes.
(आईम लर्निंग फ्रॉम माई मिस्टेक्स।)
मैं हर रोज़ बेहतर हो रही हूं।
I’m improving every day.
(आईम इम्प्रूविंग एवरी डे।)
मैं अपनी ज़िम्मेदारी क़बूल करती हूं।
I accept the responsibility.
(आई एक्सेप्ट द रिस्पॉन्सिबिलिटी।)
मैं अपनी value जानती हूं।
I know my worth.
(आई नो माई वर्थ।)
मुझे इस बारे में पूरा confidence है।
I’m confident about it.
(आईम कॉन्फिडेंट अबाउट इट।)
मैं इस के बारे में बहुत positive हूं।
I’m very optimistic about it.
(आईम वेरी ऑप्टिमिस्टिक अबाउट इट।)
मुझे इससे बेहतर मिलना चाहिए।
I deserve better.
(आई डिज़र्व बेटर।)
SECTION 7 — उम्मीद और आगे की सोच
मैं इसके लिए बहुत excited हूं।
I’m really excited.
(आईम रियली एक्साइटेड।)
मैं इंतज़ार नहीं कर सकती!
I can’t wait!
(आई कैंट वेट!)
मैं इसका इंतज़ार कर रही हूं।
I’m looking forward to it.
(आईम लुकिंग फॉरवर्ड टू इट।)
यह एक बहुत बड़ा मौका है।
That’s a great opportunity.
(दैट्स अ ग्रेट ऑपर्चुनिटी।)
हम मिलकर यह कर सकते हैं।
We can do this together.
(वी कैन डू दिस टुगेदर।)
चलिए आगे बढ़ते हैं।
Let’s move forward.
(लेट्स मूव फॉरवर्ड।)
हम इसका solution ज़रूर निकाल लेंगे।
We’ll figure it out.
(वील फिगर इट आउट।)
हमें solution पर focus करना होगा।
We need to focus on the solution.
(वी नीड टू फोकस ऑन द सॉल्यूशन।)
यह मेरी expectations से परे है।
That’s beyond my expectations.
(दैट्स बियॉन्ड माई एक्सपेक्टेशंस।)
मैं हमेशा सीखने के लिए तैयार रहती हूं।
I’m always open to learning.
(आईम ऑलवेज़ ओपन टू लर्निंग।)
SECTION 8 — माफ़ी और Connection बनाए रखना
तकलीफ के लिए मैं माफ़ी चाहती हूं।
I apologize for the inconvenience.
(आई अपॉलोजाइज़ फॉर द इनकन्वीनियंस।)
मैं आपके साथ touch में रहने की कोशिश करूंगी।
I will stay in touch with you.
(आई विल स्टे इन टच विद यू।)
चलिए connected रहते हैं।
Let’s stay in touch.
(लेट्स स्टे इन टच।)
मैं जल्द ही आपसे मिलती हूं।
I will get back to you soon.
(आई विल गेट बैक टू यू सून।)
मैं सच्ची में इसकी बहुत इज़्ज़त करती हूं।
I truly respect that.
(आई ट्रूली रिस्पेक्ट दैट।)