क्या आप भी अंग्रेज़ी में सवाल पूछते समय रुक जाते हैं? इस पोस्ट में आप सीखेंगे रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाले आसान और ज़रूरी English questions, जिन्हें आप तुरंत अपनी daily conversation में use कर सकते हैं। आसान उदाहरणों के साथ step by step सीखें और अपनी fluency बढ़ाएँ।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको सिखाएँगे कि अंग्रेज़ी में आसानी से सवाल कैसे पूछें—जैसे “कितनी दूर?”, “किसके साथ?”, “कब से?” और “कहाँ से?”। ये सभी sentences beginner-friendly हैं और आपकी spoken English को तेज़ी से improve करने में मदद करेंगे। रोज़ practice करें और confidence के साथ अंग्रेज़ी बोलना शुरू करें।
Daily Use English Questions
तुम शहर से कितनी दूर रहते हो?
How far do you live from the city?
(हाउ फार डू यू लिव फ्रॉम द सिटी?)
ट्रेन स्टेशन कितनी दूर है?
How far is the train station?
(हाउ फार इज़ द ट्रेन स्टेशन?)
तुम्हारे घर से बाजार कितनी दूर है?
How far is the market from your house?
(हाउ फार इज़ द मार्केट फ्रॉम योर हाउस?)
तुम किससे बात कर रहे हो?
With whom are you talking?
(विद हूम आर यू टॉकिंग?)
वह किसके साथ रहता है?
With whom does he live?
(विद हूम डज़ ही लिव?)
तुम किससे बात करना चाहते हो?
With whom do you want to talk?
(विद हूम डू यू वांट टू टॉक?)
वह कब से इंतज़ार कर रहा है?
From when is he waiting?
(फ्रॉम व्हेन इज़ ही वेटिंग?)
तुम कब से यहाँ हो?
From when are you here?
(फ्रॉम व्हेन आर यू हीयर?)
यह समस्या कब से शुरू हुई है?
From when did this problem start?
(फ्रॉम व्हेन डिड दिस प्रॉब्लम स्टार्ट?)
तुम्हें इतना साहस कहाँ से मिला?
From where did you get so much courage?
(फ्रॉम व्हेयर डिड यू गेट सो मच करेज?)
तुम कहाँ से आ रहे हो?
From where are you coming?
(फ्रॉम व्हेयर आर यू कमिंग?)
तुमने यह चीज़ कहाँ से खरीदी?
From where did you buy this thing?
(फ्रॉम व्हेयर डिड यू बाय दिस थिंग?)
वह कहाँ से फोन कर रहा था?
From where was he calling?
(फ्रॉम व्हेयर वॉज़ ही कॉलिंग?)
यह रास्ता किस दिशा में जाता है?
Towards where does this road go?
(टुवर्ड्स व्हेयर डज़ दिस रोड गो?)
तुम किस दिशा में जा रहे हो?
Towards where are you going?
(टुवर्ड्स व्हेयर आर यू गोइंग?)
तुम किस दिशा में देख रहे हो?
Towards where are you looking?
(टुवर्ड्स व्हेयर आर यू लुकिंग?)
बस किस दिशा में जा रही है?
Towards where is the bus going?
(टुवर्ड्स व्हेयर इज़ द बस गोइंग?)
वे कब से एक-दूसरे को जानते हैं?
Since when do they know each other?
(सिंस व्हेन डू दे नो ईच अदर?)
यह नियम कब से लागू हुआ है?
Since when did this rule start?
(सिंस व्हेन डिड दिस रूल स्टार्ट?)
तुम इस फोन का उपयोग कब से कर रहे हो?
Since when are you using this phone?
(सिंस व्हेन आर यू यूज़िंग दिस फोन?)
तुम उससे कब से बात कर रहे हो?
Since when have you been talking to him?
(सिंस व्हेन हैव यू बीन टॉकिंग टू हिम?)
तुम किसके बारे में बात कर रहे हो?
About whom are you talking?
(अबाउट हूम आर यू टॉकिंग?)
तुम मुझे किसके बारे में बता रहे थे?
About whom were you telling me?
(अबाउट हूम वर यू टेलिंग मी?)
वे किसके बारे में चर्चा कर रहे हैं?
About whom are they discussing?
(अबाउट हूम आर दे डिस्कसिंग?)
उसने किसके बारे में शिकायत की थी?
About whom did he complain?
(अबाउट हूम डिड ही कंप्लेन?)
तुमने कितनी बार कोशिश की है?
How many times have you tried?
(हाउ मेनी टाइम्स हैव यू ट्राइड?)
तुम्हारे कितने दोस्त हैं?
How many friends do you have?
(हाउ मेनी फ्रेंड्स डू यू हैव?)
यह कितने का है?
How much is this?
(हाउ मच इज़ दिस?)
तुमने कितने पैसे खर्च किए?
How much money did you spend?
(हाउ मच मनी डिड यू स्पेंड?)
तुम कितना समय लेना चाहते हो?
How much time do you want?
(हाउ मच टाइम डू यू वांट?)
तुमने कितना दर्द महसूस किया है?
How much pain have you felt?
(हाउ मच पेन हैव यू फेल्ट?)
तुम किस बारे में बात कर रहे हो?
About what are you talking?
(अबाउट व्हाट आर यू टॉकिंग?)
वह किस बारे में जानना चाहती है?
About what does she want to know?
(अबाउट व्हाट डज़ शी वांट टू नो?)
तुम किस बात को लेकर चिंतित हो?
About what are you worried?
(अबाउट व्हाट आर यू वरिड?)
वे किस बारे में चर्चा कर रहे हैं?
About what are they discussing?
(अबाउट व्हाट आर दे डिस्कसिंग?)
तुम यहाँ कितने दिन रहोगे?
How long will you stay here?
(हाउ लॉन्ग विल यू स्टे हीयर?)
तुम कब से इंतज़ार कर रहे हो?
How long are you waiting?
(हाउ लॉन्ग आर यू वेटिंग?)
इस काम में कितना समय लगेगा?
How long will this work take?
(हाउ लॉन्ग विल दिस वर्क टेक?)
तुम कितनी जल्दी आ सकते हो?
How soon can you come?
(हाउ सून कैन यू कम?)
तुम्हें रिपोर्ट कितनी जल्दी मिलेगी?
How soon will you get the report?
(हाउ सून विल यू गेट द रिपोर्ट?)
तुम्हें कौन सा पसंद है?
Which one do you like?
(व्हिच वन डू यू लाइक?)
इनमें से कौन सा सही है?
Which one of these is correct?
(व्हिच वन ऑफ दीज़ इज़ करेक्ट?)
मुझे कौन सा लेना चाहिए?
Which one should I take?
(व्हिच वन शुड आई टेक?)