सुबह से रात तक इस्तेमाल होने वाले ज़रूरी Spoken English Sentences – Important Spoken English Sentences Used from Morning to Night

Share This Awesome Post 😊

इस ब्लॉग पोस्ट में आप सुबह से रात तक इस्तेमाल होने वाले सबसे ज़रूरी Spoken English sentences सीखेंगे, जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बहुत काम आते हैं। इसमें morning routine, office जाना, lunch, evening conversation और night routine जैसे अलग-अलग situations के लिए आसान और practical English sentences दिए गए हैं। ये sentences beginners के लिए बहुत helpful हैं और रोज़ practice करने से आपकी English speaking confidence तेजी से बढ़ेगी।

अगर आप daily life में आसानी से English बोलना चाहते हैं, तो यह lesson आपके लिए बहुत उपयोगी है। हर sentence को simple तरीके से समझाया गया है ताकि आप उसे तुरंत अपनी daily conversation में इस्तेमाल कर सकें। नियमित अभ्यास के साथ आप धीरे-धीरे fluent English बोलना शुरू कर पाएंगे।

WhatsApp Channel
WhatsApp Channel (Hindi) Join Now
Telegram Channel
Telegram Channel (Hindi) Join Now
YouTube Channel
YouTube Channel (Hindi) Subscribe

100 Daily Use Spoken English Sentences for Everyday Conversation

MORNING (सुबह)

मैं हर दिन सुबह छह बजे उठता हूँ।
I wake up at six every morning.
(आई वेक अप एट सिक्स एवरी मॉर्निंग।)

मैं छह बजे उठ जाता हूँ।
I get up at six o’clock.
(आई गेट अप एट सिक्स ओ’क्लॉक।)

आज सुबह मुझे बहुत नींद आ रही थी।
I felt very sleepy this morning.
(आई फेल्ट वेरी स्लीपी दिस मॉर्निंग।)

मुझे अभी उठना होगा।
I need to get up right now.
(आई नीड टू गेट अप राइट नाउ।)

मैं अभी-अभी उठा हूँ।
I just woke up.
(आई जस्ट वोक अप।)

मैं नहाने जा रहा हूँ।
I am going to take a shower.
(आई एम गोइंग टू टेक अ शावर।)

मैं नहा चुका हूँ।
I am done with my shower.
(आई एम डन विद माई शावर।)

आज मैं थोड़ा देर से उठा।
I woke up a bit late today.
(आई वोक अप अ बिट लेट टुडे।)

मुझे अब नाश्ता करना है।
I need to have breakfast now.
(आई नीड टू हैव ब्रेकफास्ट नाउ।)

मेरी माँ मेरे लिए नाश्ता बनाती हैं।
My mother prepares breakfast for me.
(माई मदर प्रिपेयर्स ब्रेकफास्ट फॉर मी।)

तुम नाश्ते में क्या खाओगे?
What will you have for breakfast?
(व्हाट विल यू हैव फॉर ब्रेकफास्ट?)

मैं आमतौर पर चाय और ब्रेड खाता हूँ।
I usually have tea and bread.
(आई यूज़ुअली हैव टी एंड ब्रेड।)

मैं ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहा हूँ।
I am getting ready for office.
(आई एम गेटिंग रेडी फॉर ऑफिस।)

मैं अभी कपड़े पहन रहा हूँ।
I am getting dressed now.
(आई एम गेटिंग ड्रेस्ड नाउ।)

बहुत काम बाकी है।
A lot of work is left.
(अ लॉट ऑफ वर्क इज़ लेफ्ट।)

आज मुझे जल्दी निकलना होगा।
I have to leave early today.
(आई हैव टू लीव अर्ली टुडे।)

मुझे थोड़ी जल्दी है।
I am in a bit of a hurry.
(आई एम इन अ बिट ऑफ अ हरी।)

अभी कितने बजे हैं?
What’s the time now?
(व्हाट्स द टाइम नाउ?)

आज मौसम थोड़ा ठंडा है।
It’s a bit cold today.
(इट्स अ बिट कोल्ड टुडे।)

आज मुझे बहुत काम करना है।
I have a lot to do today.
(आई हैव अ लॉट टू डू टुडे।)

मैं घर से निकल रहा हूँ।
I am leaving home.
(आई एम लीविंग होम।)

GOING TO OFFICE/COLLEGE/SCHOOL (बाहर निकलना)


मैं सुबह 7:45 पर घर से निकलता हूँ।
I leave home around 7:45 AM.
(आई लीव होम अराउंड 7:45 एएम।)

मैं अब ऑफिस जा रहा हूँ।
I am going to the office now.
(आई एम गोइंग टू दी ऑफिस नाउ।)

मैं काम पर बस से जाता हूँ।
I go to work by bus.
(आई गो टू वर्क बाय बस।)

मैं ऑटो पकड़ने जा रहा हूँ।
I am going to catch an auto.
(आई एम गोइंग टू कैच एन ऑटो।)

क्या तुम अब निकलोगे?
Will you leave now?
(विल यू लीव नाउ?)

मैं थोड़ी देर में निकलूँगा।
I will leave in a while.
(आई विल लीव इन अ व्हाइल।)

आज बहुत ट्रैफिक होगा।
There will be a lot of traffic today.
(देयर विल बी अ लॉट ऑफ ट्रैफिक टुडे।)

ऑफिस के लिए देर हो जाएगी।
I will be late for the office.
(आई विल बी लेट फॉर दी ऑफिस।)

मुझे बस स्टॉप पर छोड़ दो।
Drop me at the bus stop.
(ड्रॉप मी एट द बस स्टॉप।)

आज मुझे थोड़ी जल्दी करनी होगी।
I have to rush a bit today.
(आई हैव टू रश अ बिट टुडे।)

मैं आज पैदल जा रहा हूँ।
I am going on foot today.
(आई एम गोइंग ऑन फुट टुडे।)

मैं अब गेट के सामने हूँ।
I am in front of the gate now.
(आई एम इन फ्रंट ऑफ द गेट नाउ।)

मैं ऑफिस के रास्ते में हूँ।
I am on my way to the office.
(आई एम ऑन माई वे टू दी ऑफिस।)

ठीक है, मैं चलता हूँ।
Okay, I am leaving.
(ओके, आई एम लीविंग।)

REACHING OFFICE/COLLEGE/SCHOOL (पहुँचना)


मैं सुबह लगभग 9 बजे ऑफिस पहुँचता हूँ।
I reach the office around 9 AM.
(आई रीच दी ऑफिस अराउंड 9 एएम।)

मैं ऑफिस पहुँच गया हूँ।
I have reached the office.
(आई हैव रीच्ड दी ऑफिस।)

मैं लगभग ऑफिस पहुँच गया हूँ।
I am almost at the office.
(आई एम ऑलमोस्ट एट दी ऑफिस।)

मैं अब ऑफिस में प्रवेश कर रहा हूँ।
I am entering the office now.
(आई एम एंटरिंग दी ऑफिस नाउ।)

क्या तुम ऑफिस पहुँच गए?
Have you reached the office?
(हैव यू रीच्ड दी ऑफिस?)

मैं थोड़ा देर से पहुँचा।
I reached a little late.
(आई रीच्ड अ लिटिल लेट।)

मैं समय पर पहुँच गया।
I reached on time.
(आई रीच्ड ऑन टाइम।)

मैं अभी-अभी पहुँचा हूँ।
I just reached.
(आई जस्ट रीच्ड।)

आज मैं बहुत जल्दी पहुँच गया।
I reached very early today.
(आई रीच्ड वेरी अर्ली टुडे।)

मैं थोड़ी देर पहले पहुँचा।
I reached a while ago.
(आई रीच्ड अ व्हाइल अगेन।)

मैं अभी भी रास्ते में हूँ, अभी नहीं पहुँचा।
I am still on the way, I haven’t reached yet.
(आई एम स्टिल ऑन द वे, आई हैवन्ट रीच्ड येट।)

मैं पाँच मिनट में पहुँच जाऊँगा।
I will reach in five minutes.
(आई विल रीच इन फाइव मिनट्स।)

मैं कार से उतर गया।
I got out of the car.
(आई गॉट आउट ऑफ द कार।)

मैं ऑफिस के सामने हूँ।
I am in front of the office.
(आई एम इन फ्रंट ऑफ दी ऑफिस।)

मैं बिल्डिंग के अंदर हूँ।
I am inside the building.
(आई एम इनसाइड द बिल्डिंग।)

मैं ग्राउंड फ्लोर पर हूँ।
I am on the ground floor.
(आई एम ऑन द ग्राउंड फ्लोर।)

सड़क पर ट्रैफिक था इसलिए देर हो गई।
There was traffic on the road, so I got late.
(देयर वॉज़ ट्रैफिक ऑन द रोड, सो आई गॉट लेट।)

LUNCH (दोपहर)


मैं आमतौर पर दोपहर 1 या 2 बजे लंच करता हूँ।
I usually eat lunch at 1 or 2 pm.
(आई यूज़ुअली ईट लंच एट 1 ऑर 2 पीएम।)

क्या तुम मेरे साथ लंच करोगे?
Will you have lunch with me?
(विल यू हैव लंच विद मी?)

आओ, साथ में लंच करते हैं।
Come, let’s have lunch together.
(कम, लेट्स हैव लंच टुगेदर।)

मैं अभी लंच कर रहा हूँ।
I am having lunch now.
(आई एम हैविंग लंच नाउ।)

क्या तुमने लंच कर लिया?
Have you had your lunch?
(हैव यू हैड योर लंच?)

मैंने अभी तक लंच नहीं किया।
I haven’t had lunch yet.
(आई हैवन्ट हैड लंच येट।)

तुम लंच में क्या खाओगे?
What will you have for lunch?
(व्हाट विल यू हैव फॉर लंच?)

तुम लंच में क्या लाए हो?
What did you bring for lunch?
(व्हाट डिड यू ब्रिंग फॉर लंच?)

मैं अपना लंच लेकर आया हूँ।
I brought my lunch.
(आई ब्रॉट माई लंच।)

मैंने बाहर से लंच ऑर्डर किया है।
I ordered lunch from outside.
(आई ऑर्डर्ड लंच फ्रॉम आउटसाइड।)

आज मैं हल्का लंच करूँगा।
I will have a light lunch today.
(आई विल हैव अ लाइट लंच टुडे।)

AFTER OFFICE/COLLEGE/SCHOOL (ऑफिस/कॉलेज/स्कूल के बाद)


मैं शाम 5 या 6 बजे ऑफिस से निकलता हूँ।
I leave office around 5 or 6 PM.
(आई लीव ऑफिस अराउंड 5 ऑर 6 पीएम।)

मैं ऑफिस से निकल रहा हूँ।
I am leaving the office.
(आई एम लीविंग दी ऑफिस।)

आज ऑफिस थोड़ा देर से बंद हुआ।
The office closed a bit late today.
(दी ऑफिस क्लोज्ड अ बिट लेट टुडे।)

मैं अब घर के रास्ते में हूँ।
I am on my way home now.
(आई एम ऑन माई वे होम नाउ।)

मैं बाहर इंतज़ार कर रहा हूँ।
I am waiting outside.
(आई एम वेटिंग आउटसाइड।)

आज बहुत काम था।
There was a lot of work today.
(देयर वॉज़ अ लॉट ऑफ वर्क टुडे।)

क्या तुम घर पहुँच गए?
Have you reached home?
(हैव यू रीच्ड होम?)

मैं अब गाड़ी में बैठ रहा हूँ।
I am getting into the car now.
(आई एम गेटिंग इनटू द कार नाउ।)

मैं घर पहुँचने के बाद बताऊँगा।
I will let you know once I reach home.
(आई विल लेट यू नो वन्स आई रीच होम।)

चलो कुछ खाने चलते हैं।
Let’s grab something to eat.
(लेट्स ग्रैब समथिंग टू ईट।)

आज बहुत ठंड थी।
It was very cold today.
(इट वॉज़ वेरी कोल्ड टुडे।)

AFTERNOON / EVENING (दोपहर / शाम)


अब दोपहर हो गई है।
It is afternoon now.
(इट इज़ आफ्टरनून नाउ।)

मुझे पता ही नहीं चला कि दोपहर हो गई।
I didn’t realize it’s already afternoon.
(आई डिडंट रियलाइज़ इट्स ऑलरेडी आफ्टरनून।)

तुम दोपहर में क्या करोगे?
What will you do in the afternoon?
(व्हाट विल यू डू इन दी आफ्टरनून?)

मुझे दोपहर में घर लौटना है।
I have to return home in the afternoon.
(आई हैव टू रिटर्न होम इन दी आफ्टरनून।)

तुम दोपहर तक कहाँ थे?
Where were you till afternoon?
(व्हेयर वर यू टिल आफ्टरनून?)

मैं दोपहर में फोन करूँगा।
I will call in the afternoon.
(आई विल कॉल इन दी आफ्टरनून।)

मैं दोपहर में चाय पीता हूँ।
I have tea in the afternoon.
(आई हैव टी इन दी आफ्टरनून।)

ठीक है, मैं दोपहर में आऊँगा।
Okay, I will come in the afternoon.
(ओके, आई विल कम इन दी आफ्टरनून।)

दोपहर में बहुत काम होता है।
There is a lot of work in the afternoon.
(देयर इज़ अ लॉट ऑफ वर्क इन दी आफ्टरनून।)

मेरा दोपहर में बाहर जाने का मन कर रहा है।
I feel like going out in the afternoon.
(आई फील लाइक गोइंग आउट इन दी आफ्टरनून।)

चलो दोपहर में टहलने चलते हैं।
Let’s go for a walk in the afternoon.
(लेट्स गो फॉर अ वॉक इन दी आफ्टरनून।)

NIGHT (रात)


मैं सोने की तैयारी कर रहा हूँ।
I am getting ready to sleep.
(आई एम गेटिंग रेडी टू स्लीप।)

मैं आज बहुत थका हुआ हूँ।
I am very tired today.
(आई एम वेरी टायर्ड टुडे।)

मैं अब बात नहीं कर सकता, मुझे बहुत नींद आ रही है।
I can’t talk anymore, I am very sleepy.
(आई कैन्ट टॉक एनिमोर, आई एम वेरी स्लीपी।)

आज का दिन अच्छा था।
Today was a good day.
(टुडे वॉज़ अ गुड डे।)

हम लगभग रात 9 बजे साथ में डिनर करते हैं।
We have dinner together around 9 PM.
(वी हैव डिनर टुगेदर अराउंड 9 पीएम।)

डिनर के बाद मैं टीवी देखता हूँ या किताब पढ़ता हूँ।
After dinner, I watch TV or read a book.
(आफ्टर डिनर, आई वॉच टीवी ऑर रीड अ बुक।)

सोने से पहले मोबाइल कम इस्तेमाल करना बेहतर है।
It’s better to use the phone less before sleeping.
(इट्स बेटर टू यूज़ द फोन लेस बिफोर स्लीपिंग।)

मैं लाइट बंद कर रहा हूँ।
I am turning off the light.
(आई एम टर्निंग ऑफ द लाइट।)

क्या तुम सो गए हो?
Have you fallen asleep?
(हैव यू फॉलन अस्लीप?)

मुझे नींद आ रही है लेकिन नींद नहीं आ रही।
I feel sleepy but I can’t sleep.
(आई फील स्लीपी बट आई कैन्ट स्लीप।)

हमें कल सुबह जल्दी उठना है।
We have to wake up early tomorrow.
(वी हैव टू वेक अप अर्ली टुमॉरो।)

सोने में देर हो रही है।
It’s getting late to sleep.
(इट्स गेटिंग लेट टू स्लीप।)

फैन थोड़ा बढ़ा दो।
Increase the fan a little.
(इनक्रीज़ द फैन अ लिटिल।)

मैं सोने से पहले दाँत ब्रश करता हूँ।
I brush my teeth before going to bed.
(आई ब्रश माई टीथ बिफोर गोइंग टू बेड।)

मैं रात 11 बजे सोने जाता हूँ।
I go to bed at 11 PM.
(आई गो टू बेड एट 11 पीएम।)

PHONE CALL (फोन कॉल)
क्या मैं मिस्टर बापी से बात कर सकता हूँ?
May I speak to Mr. Bapi?
(मे आई स्पीक टू मिस्टर बापी?)

क्या यह बात करने का सही समय है?
Is this a good time to talk?
(इज़ दिस अ गुड टाइम टू टॉक?)

क्या आप कृपया इसे फिर से कह सकते हैं?
Could you please repeat that?
(कुड यू प्लीज़ रिपीट दैट?)

आपकी आवाज़ टूट-टूट कर आ रही है।
Your voice is breaking.
(योर वॉइस इज़ ब्रेकिंग।)

कृपया एक पल रुकिए।
Please hold on for a moment.
(प्लीज़ होल्ड ऑन फॉर अ मोमेंट।)

मैं एक मिनट में आपको वापस कॉल करता हूँ।
I will call you back in a minute.
(आई विल कॉल यू बैक इन अ मिनट।)

आपके समय के लिए धन्यवाद।
Thank you for your time.
(थैंक यू फॉर योर टाइम।)

MEETING (मीटिंग)


चलो मीटिंग शुरू करते हैं।
Let’s start the meeting.
(लेट्स स्टार्ट द मीटिंग।)

क्या आपके पास कोई अपडेट है?
Do you have any updates?
(डू यू हैव एनी अपडेट्स?)

क्या आप इसे फिर से समझा सकते हैं?
Can you explain that again?
(कैन यू एक्सप्लेन दैट अगेन?)

मैं आपकी बात से सहमत हूँ।
I agree with your point.
(आई अग्री विद योर पॉइंट।)

मैं कुछ जोड़ना चाहता हूँ।
I would like to add something.
(आई वुड लाइक टू ऐड समथिंग।)

आइए मुख्य विषय पर ध्यान दें।
Let’s focus on the main topic.
(लेट्स फोकस ऑन द मेन टॉपिक।)

हम इस पर बाद में चर्चा करेंगे।
We will discuss this later.
(वी विल डिस्कस दिस लेटर।)

आपके सुझाव के लिए धन्यवाद।
Thank you for your suggestions.
(थैंक यू फॉर योर सजेशन्स।)


Share This Awesome Post 😊

Leave a Comment