आज से ही फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलें | 100+ Daily Use English Sentences

Share This Awesome Post 😊

अगर आप भी अंग्रेज़ी समझ लेते हैं लेकिन बोलने में झिझक महसूस करते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ आपको रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल होने वाले आसान और उपयोगी English Sentences मिलेंगे, जिन्हें सीखकर आप आज से ही आत्मविश्वास के साथ अंग्रेज़ी बोलना शुरू कर सकते हैं।

इस ब्लॉग में 100 से अधिक Daily Use English Sentences दिए गए हैं, साथ ही उनके आसान हिंदी अर्थ भी शामिल हैं। नियमित अभ्यास के साथ आप अपनी Spoken English को तेज़ी से बेहतर बना सकते हैं और बिना रुके, फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलने की दिशा में एक मज़बूत शुरुआत कर सकते हैं।

WhatsApp Channel
WhatsApp Channel (Hindi) Join Now
Telegram Channel
Telegram Channel (Hindi) Join Now
YouTube Channel
YouTube Channel (Hindi) Subscribe

Learn Fluent English with 100+ Everyday English Sentences

SECTION 1 — जब आपको कुछ समझ न आए

मुझे नहीं पता।
I don’t know.
(आई डोंट नो।)

मुझे याद नहीं।
I don’t remember.
(आई डोंट रिमेम्बर।)

आपका मतलब क्या है?
What do you mean?
(व्हाट डू यू मीन?)

यह मेरी समझ से बाहर है।
This is beyond my understanding.
(दिस इज बियॉन्ड माई अंडरस्टैंडिंग।)

मैं यह समझ नहीं पा रही।
I can’t figure this out.
(आई कैंट फिगर दिस आउट।)

कुछ तो गड़बड़ है।
Something is fishy.
(समथिंग इज फिशी।)

SECTION 2 — सवाल पूछना | Asking Questions

क्या हो रहा है?
What’s going on?
(व्हाट्स गोइंग ऑन?)

तुम किसके बारे में बात कर रहे हो?
Who are you talking about?
(हू आर यू टॉकिंग अबाउट?)

दरवाज़ा किसने खोला?
Who opened the door?
(हू ओपन्ड द डोर?)

इतनी देर क्यों हुई?
Why is it so late?
(व्हाई इज इट सो लेट?)

तुमने यह क्यों किया?
Why did you do this?
(व्हाई डिड यू डू दिस?)

किसी ने मुझे बताया क्यों नहीं?
Why didn’t anyone tell me?
(व्हाई डिडंट एनीवन टेल मी?)

क्या तुम सच बोल रहे हो?
Are you telling the truth?
(आर यू टेलिंग द ट्रूथ?)

क्या तुमने उसे देखा है?
Have you seen him?
(हैव यू सीन हिम?)

तुम यह कैसे करते हो?
How do you do it?
(हाउ डू यू डू इट?)

क्या मैं वहाँ जा सकती हूँ?
Can I go there?
(कैन आई गो देयर?)

SECTION 3 — अपनी बात कहना | Talking About Yourself

मैं अभी आ रही हूँ।
I am coming right now.
(आई एम कमिंग राइट नाउ।)

मैंने अभी तक खाना नहीं खाया।
I haven’t eaten yet.
(आई हैवन्ट ईटन येट।)

मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती।
I can’t stand it anymore.
(आई कैंट स्टैंड इट एनीमोर।)

मैं यह नहीं करना चाहती थी।
I didn’t want to do this.
(आई डिडंट वांट टू डू दिस।)

मैंने कभी भी यह नहीं चाहा था।
I never wanted to do this.
(आई नेवर वांटेड टू डू दिस।)

मैंने एक शब्द भी नहीं कहा।
I didn’t say a single word.
(आई डिडंट से अ सिंगल वर्ड।)

मुझे कोई आपत्ति नहीं है।
I have no objection.
(आई हैव नो ऑब्जेक्शन।)

मेरे पास समय नहीं है।
I don’t have time.
(आई डोंट हैव टाइम।)

मैं बस अभी सोना चाहती हूँ।
I just want to sleep now.
(आई जस्ट वांट टू स्लीप नाउ।)

मैंने आपको कहीं देखा है।
I’ve seen you somewhere.
(आईव सीन यू समवेयर।)

मैं उसके साथ नहीं जाऊँगी।
I will not go with him.
(आई विल नॉट गो विद हिम।)

मैं आपकी बात सुनूँगी।
I will listen to you.
(आई विल लिसन टू यू।)

मैं आपके साथ हूँ।
I am by your side.
(आई एम बाय योर साइड।)

मैंने बिना जाने यह कर दिया।
I did it without knowing.
(आई डिड इट विदाउट नोइंग।)

यह मेरे बस की बात नहीं है।
This is not possible for me.
(दिस इज नॉट पॉसिबल फॉर मी।)

SECTION 4 — दूसरों के बारे में बोलना | Talking About Others

तुम देर कर रहे हो।
You are getting late.
(यू आर गेटिंग लेट।)

तुम काफी बड़े हो गए हो।
You are old enough.
(यू आर ओल्ड इनफ।)

लगता है तुम बहुत थके हुए हो।
You seem very tired.
(यू सीम वेरी टायर्ड।)

तुमने मुझे अपमानित किया।
You insulted me.
(यू इंसल्टेड मी।)

तुम्हें सर्दी लग जाएगी।
You will catch a cold.
(यू विल कैच अ कोल्ड।)

तुम्हें यह देखना चाहिए।
You should see this.
(यू शुड सी दिस।)

तुम बहुत तेज़ सीख रहे हो।
You are learning fast.
(यू आर लर्निंग फास्ट।)

SECTION 5 — निर्देश देना | Giving Instructions

घर चलते हैं।
Let’s go home.
(लेट्स गो होम।)

पंखा तेज़ कर दो।
Turn up the fan.
(टर्न अप द फैन।)

थोड़ा चखकर देखो।
Taste it a little.
(टेस्ट इट अ लिटिल।)

मुझे देखने दो।
Let me see.
(लेट मी सी।)

काम पर ध्यान दो।
Focus on work.
(फोकस ऑन वर्क।)

बैठे मत रहो, कुछ करो।
Don’t just sit, do something.
(डोंट जस्ट सिट, डू समथिंग।)

मुझे इसमें मत घसीटो।
Don’t drag me into this.
(डोंट ड्रैग मी इनटू दिस।)

मुझे सिखाने मत आओ।
Don’t come and teach me.
(डोंट कम एंड टीच मी।)

एक ही बात बार-बार मत कहो।
Don’t repeat the same thing.
(डोंट रिपीट द सेम थिंग।)

झूठी कहानियाँ मत बनाओ।
Don’t make up stories.
(डोंट मेक अप स्टोरीज़।)

ज़्यादा चालाकी मत करो।
Don’t be too clever.
(डोंट बी टू क्लेवर।)

अब कभी देर मत करना।
Never be late again.
(नेवर बी लेट अगेन।)

दोबारा ऐसा मत करना।
Don’t ever do that again.
(डोंट एवर डू दैट अगेन।)

आप अभी जा सकते हैं।
You can leave now.
(यू कैन लीव नाउ।)

आप खड़े क्यों हैं?
Why are you standing?
(व्हाई आर यू स्टैंडिंग?)

अपनी आदत बदलो।
Change your nature.
(चेंज योर नेचर।)

SECTION 6 — माफ़ी और विश्वास | Apologies & Assurance

तुम्हें तकलीफ़ देने के लिए माफ़ करना।
Sorry to bother you.
(सॉरी टू बॉदर यू।)

इस बार माफ़ कर दो।
Forgive me this time.
(फॉरगिव मी दिस टाइम।)

यकीन करो, मैंने यह नहीं किया।
Believe me, I didn’t do it.
(बिलीव मी, आई डिडंट डू इट।)

मैं तुम्हारे भले के लिए कह रही हूँ।
I am saying this for your own good.
(आई एम सेइंग दिस फॉर योर ओन गुड।)

क्या तुम मेरे साथ मज़ाक कर रहे हो?
Are you kidding me?
(आर यू किडिंग मी?)

SECTION 7 — रोज़मर्रा की बातें | Everyday Situations

क्या तुमने मुझे पहचाना?
Did you recognize me?
(डिड यू रेकग्नाइज मी?)

क्या तुम मुझे बुला रहे थे?
Were you calling me?
(वेयर यू कॉलिंग मी?)

क्या तुम आ रहे हो?
Are you coming?
(आर यू कमिंग?)

मैं चाय या कॉफी कुछ नहीं पीती।
I don’t drink tea or coffee.
(आई डोंट ड्रिंक टी ऑर कॉफी।)

मेरी पीठ में खुजली हो रही है।
My back is itching.
(माई बैक इज इचिंग।)

इसमें गुस्सा करने की क्या बात है?
What’s the anger in that?
(व्हाट्स द एंगर इन दैट?)

यह स्वीकार्य नहीं है।
This is not acceptable.
(दिस इज नॉट एक्सेप्टेबल।)

यह काम नहीं करेगा।
This won’t work.
(दिस वोंट वर्क।)

मैं तुम्हें अकेले जाने के लिए नहीं कह रही।
I am not asking you to go alone.
(आई एम नॉट आस्किंग यू टू गो अलोन।)


Share This Awesome Post 😊

Leave a Comment