100 रोज़ बोले जाने वाले अंग्रेज़ी वाक्य – Speak English Fluently with 100 Daily Use Sentences

Share This Awesome Post 😊

अगर आप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आसानी से अंग्रेज़ी बोलना चाहते हैं, तो यह लेसन आपके लिए बेहद उपयोगी है। इस पोस्ट में हम आपको 100 ऐसे वाक्य सिखा रहे हैं जो हम रोज़ बोलते हैं — घर पर, दोस्तों के साथ, ऑफिस में या फोन पर। ये सभी sentences आसान, practical और तुरंत इस्तेमाल करने लायक हैं।

इन वाक्यों को नियमित रूप से पढ़ने और बोलने की प्रैक्टिस करने से आपका confidence बढ़ेगा और आपकी English speaking skills तेजी से improve होंगी। अगर आप बिना रुके और बिना सोचे अंग्रेज़ी बोलना चाहते हैं, तो इस पूरे लेसन को ध्यान से पढ़ें और हर sentence को ज़रूर practice करें।

WhatsApp Channel
WhatsApp Channel (Hindi) Join Now
Telegram Channel
Telegram Channel (Hindi) Join Now
YouTube Channel
YouTube Channel (Hindi) Subscribe

100 Common English Sentences for Daily Conversation

चलो साथ चलते हैं।
Let’s go together.
(लेट्स गो टुगेदर।)

बाद में बात करते हैं।
Talk to you later.
(टॉक टू यू लेटर।)

आपका दिन कैसा रहा?
How was your day?
(हाउ वॉज़ योर डे?)

मेरे बारे में सोचो।
Think about me.
(थिंक अबाउट मी।)

जैसा आपको ठीक लगे।
As you feel like.
(ऐज़ यू फील लाइक।)

तुम कितने साल के हो?
How old are you?
(हाउ ओल्ड आर यू?)

कितना समय लगेगा?
How long will it take?
(हाउ लॉन्ग विल इट टेक?)

क्या आप उसे देख सकते हो?
Can you see her?
(कैन यू सी हर?)

आपको कैसे पता चला?
How do you know?
(हाउ डू यू नो?)

आप क्या करना चाहते हैं?
What do you want to do?
(व्हाट डू यू वांट टू डू?)

क्या आपको मिला?
Did you get it?
(डिड यू गेट इट?)

यह किसका नंबर है?
Whose number is this?
(हूज़ नंबर इज़ दिस?)

आप मुझे कैसे जानते हैं?
How do you know me?
(हाउ डू यू नो मी?)

क्या तुम बीमार हो?
Are you sick?
(आर यू सिक?)

आप कहां रहते हैं?
Where do you live?
(व्हेयर डू यू लिव?)

तुम क्या चाहते हो?
What do you want?
(व्हाट डू यू वांट?)

तुमने उसे जाने क्यों दिया?
Why did you let him go?
(व्हाई डिड यू लेट हिम गो?)

क्या आप मुझे जानते हैं?
Do you know me?
(डू यू नो मी?)

क्या तुमने कोशिश की?
Did you try?
(डिड यू ट्राई?)

यह किसके लिए है?
Who is it for?
(हू इज़ इट फॉर?)

मुझे एक मौका दो।
Give me a chance.
(गिव मी अ चांस।)

यह आपके लिए अच्छा होगा।
It will be better for you.
(इट विल बी बेटर फॉर यू।)

यह तुम्हें लेना चाहिए।
You should take it.
(यू शुड टेक इट।)

चलो पता लगाते हैं।
Let’s find out.
(लेट्स फाइंड आउट।)

मुझे आपकी सलाह चाहिए।
I want your advice.
(आई वांट योर एडवाइस।)

मुझसे गलती हो गई।
I made a mistake.
(आई मेड अ मिस्टेक।)

यह तुम्हारी भूल नहीं है।
It’s not your fault.
(इट्स नॉट योर फॉल्ट।)

तुम उदास क्यों हो?
Why are you upset?
(व्हाई आर यू अपसेट?)

मुझे कोई नहीं रोक सकता।
Nobody can stop me.
(नोबडी कैन स्टॉप मी।)

मैं परेशानी में हूं।
I am in trouble.
(आई एम इन ट्रबल।)

मुझे गलत मत समझना।
Don’t get me wrong.
(डोन्ट गेट मी रॉन्ग।)

मुझे वापस कॉल करें।
Call me back.
(कॉल मी बैक।)

कुछ मत कहो।
Don’t say anything.
(डोन्ट से एनीथिंग।)

ऐसा कभी मत करना।
Never do so.
(नेवर डू सो।)

क्या मैं अंदर आ सकता हूं?
May I come in?
(मे आई कम इन?)

कार में बैठ जाओ।
Get in the car.
(गेट इन द कार।)

मुझे कोई आपत्ति नहीं है।
I don’t have any issue.
(आई डोन्ट हैव एनी इश्यू।)

ये कोई मजाक नहीं है।
This is not a joke.
(दिस इज़ नॉट अ जोक।)

यह बहुत ज्यादा है।
This is too much.
(दिस इज़ टू मच।)

सब बेकार है।
Everything is useless.
(एवरीथिंग इज़ यूज़लेस।)

वह इसे अच्छी तरह जानता है।
He knows it very well.
(ही नोज़ इट वेरी वेल।)

मैं कुछ करना चाहता हूं।
I want to do something.
(आई वांट टू डू समथिंग।)

आज बारिश हो सकती है।
It may rain today.
(इट मे रेन टुडे।)

आस पास कोई भी नहीं है।
No one is around.
(नो वन इज़ अराउंड।)

मैं सब समझ गया।
I understood everything.
(आई अंडरस्टुड एवरीथिंग।)

जाने की जरूरत नहीं है।
There is no need to go.
(देयर इज़ नो नीड टू गो।)

मैंने उसे कल देखा।
I saw him yesterday.
(आई सॉ हिम येस्टरडे।)

शुरुआत तुमने की थी।
You had started.
(यू हैड स्टार्टेड।)

एक बार की बात है।
Once upon a time.
(वन्स अपॉन अ टाइम।)

तुम कब ऑनलाइन आओगे?
When will you come online?
(व्हेन विल यू कम ऑनलाइन?)

मैं कॉल पर हूँ।
I am on call.
(आई एम ऑन कॉल।)

क्या मैं तुम्हें कॉल कर सकता हूँ?
Can I call you?
(कैन आई कॉल यू?)

मैं तुम्हे थोड़ी देर में कॉल करता हूँ।
I will call you in a while.
(आई विल कॉल यू इन अ व्हाइल।)

मुझे 10 मिनट बाद मैसेज करना।
Text me after 10 minutes.
(टेक्स्ट मी आफ्टर 10 मिनट्स।)

मैंने तुम्हें ऑनलाइन देखा।
I saw you online.
(आई सॉ यू ऑनलाइन।)

आपका नंबर सेव नहीं था।
Your number was not saved.
(योर नंबर वॉज़ नॉट सेव्ड।)

मुझे उसका नंबर भेजो।
Send me her number.
(सेंड मी हर नंबर।)

मुझे आपका मैसेज मिला।
I got your message.
(आई गॉट योर मैसेज।)

आपने जवाब नहीं दिया।
You did not reply.
(यू डिड नॉट रिप्लाई।)

क्या सब ठीक है?
Is everything ok?
(इज़ एवरीथिंग ओके?)

एक बात बताओ।
Tell me one thing.
(टेल मी वन थिंग।)

एक बात बोलूँ?
Can I say one thing?
(कैन आई से वन थिंग?)

यहाँ क्या हो रहा है?
What’s happening here?
(व्हाट्स हैपनिंग हीयर?)

आप क्या लेंगे?
What will you have?
(व्हाट विल यू हैव?)

मैं आपके लिए क्या कर सकता हूँ?
What can I do for you?
(व्हाट कैन आई डू फॉर यू?)

तुम अंदर कैसे आए?
How did you get in?
(हाउ डिड यू गेट इन?)

अपने क्या कहा?
What did you say?
(व्हाट डिड यू से?)

उसका इरादा क्या है?
What is his intention?
(व्हाट इज़ हिज़ इंटेंशन?)

तुम्हें किसने मारा?
Who hit you?
(हू हिट यू?)

यह कब तक चलेगा?
How long will it go on?
(हाउ लॉन्ग विल इट गो ऑन?)

मैं बस जानना चाहता हूँ।
I just want to know.
(आई जस्ट वांट टू नो।)

मेरे साथ आओ।
Come with me.
(कम विद मी।)

और बताओ।
Tell me more.
(टेल मी मोर।)

बाद में बात करते हैं।
Let’s talk later.
(लेट्स टॉक लेटर।)

कल मिलते हैं।
Let’s meet tomorrow.
(लेट्स मीट टुमॉरो।)

मैं कल व्यस्त हूँ।
I am busy tomorrow.
(आई एम बिज़ी टुमॉरो।)

मुझे जाना है।
I have to go.
(आई हैव टू गो।)

मैं जाने ही वाला था।
I was about to leave.
(आई वॉज़ अबाउट टू लीव।)

समझने की कोशिश करो।
Try to understand.
(ट्राई टू अंडरस्टैंड।)

बस इसे भूल जाओ।
Just forget it.
(जस्ट फॉरगेट इट।)

सच बताओ।
Tell the truth.
(टेल द ट्रुथ।)

सब कुछ मेरे ऊपर छोड़ दो।
Leave it all to me.
(लीव इट ऑल टू मी।)

मुझसे पंगा मत लो।
Don’t mess with me.
(डोन्ट मेस विद मी।)

बहाने मत बनाओ।
Don’t make excuses.
(डोन्ट मेक एक्सक्यूज़।)

किसी भी तरह इसे करो।
Do it anyhow.
(डू इट एनीहाउ।)

मुझे अंदर आने दो।
Let me in.
(लेट मी इन।)

वह मजाक कर रहा होगा।
He must be joking.
(ही मस्ट बी जोकिंग।)

उसने ऐसा कभी नहीं कहा।
He never said that.
(ही नेवर सेड दैट।)

नहीं ऐसा नहीं है।
No, it’s not like that.
(नो, इट्स नॉट लाइक दैट।)

जितना जल्दी हो सके।
As soon as possible.
(ऐज़ सून ऐज़ पॉसिबल।)

मैं पता लगा लूंगा।
I will find out.
(आई विल फाइंड आउट।)

मैं सच बोलता हूँ।
I speak the truth.
(आई स्पीक द ट्रुथ।)

उसे घर पर होना चाहिए।
He should be at home.
(ही शुड बी एट होम।)


Share This Awesome Post 😊

Leave a Comment